Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Tariff: अतिशीघ्र सुलझेगा टैरिफ विवाद … अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दिए सकारात्मक संकेत! जानें क्या कहा

Aryan
12 Sept 2025 1:24 PM IST
Tariff: अतिशीघ्र सुलझेगा टैरिफ विवाद … अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दिए सकारात्मक संकेत! जानें क्या कहा
x
दरअसल अमेरिका भारत के डेयरी सेक्टर और जापान की तरह ही कृषि सेक्टर में अपने उत्पादों को बेचने की सोच रखता है।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से लगाए गए टैरिफ पर नया अपडेट आ गया है। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है। ट्रेड डील बीच में ही रुक गया है। लेकिन अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने टैरिफ को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ का मामला अतिशीघ्र सुलझनेवाला है।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा

सर्जियो गोर की नियुक्ति की पुष्टि के लिए बैठक बुलाई गई, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती गहरी है। टैरिफ को लेकर दोनों देशों में एकता है। उम्मीद है आने वाले हफ्तों में इसे लेकर फैसला लिया जा सकता है। दोनों देशों के बीच रूस से तेल खरीदने को लेकर वैचारिक मतभेद हुए थे लेकिन यह विवाद जल्द ही खत्म होगा।

रूसी तेल पर दिया बयान

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकता है कि वह भारत को रूसी तेल खरीदना बंद करवा दे। हालांकि, अब दोनों देश विवाद को सुझलाने में लग चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप भारत की निंदा करते हैं, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे मित्र हैं। इसके साथ ही गोर ने खास बात कही कि भारत और अमेरिका के बीच का संबंध चीन से अधिक अच्छे हैं।

डील रुकने की वजह

अमेरिका और भारत के बीच डील पर काफी समय से बात चल रही है। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसकी का टैरिफ बोझ दे दिया है। दरअसल अमेरिका भारत के डेयरी सेक्टर और जापान की तरह ही कृषि सेक्टर में अपने उत्पादों को बेचने की सोच रखता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देश के किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है।


Next Story