Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

तारिक रहमान की हुई ताजपोशी! NCP सांसदों ने किया शपथग्रहण का बहिष्कार, खलीलुर्रहमान बन सकते हैं विदेश मंत्री

Anjali Tyagi
17 Feb 2026 4:34 PM IST
तारिक रहमान की हुई ताजपोशी! NCP सांसदों ने किया शपथग्रहण का बहिष्कार, खलीलुर्रहमान बन सकते हैं विदेश मंत्री
x

नई दिल्ली। बांग्लादेश में आज एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव के तहत तारिक रहमान ने नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनकी पार्टी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 12 फरवरी को हुए चुनावों में दो-तिहाई बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल की, जिससे लगभग दो दशकों के बाद पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है।

तारिक रहमान ने बांग्लादेश के PM के तौर पर ली शपथ

बीएनपी लीडर तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। 17 साल के देश निकाला के बाद लौटे हैं और अपनी पार्टी BNP को लीड करते हुए 12 फरवरी को बांग्लादेश में हुए नेशनल इलेक्शन में ज़बरदस्त जीत दिलाई है। तारिक रहमान के द्वारा पीएम पद की शपथ लेते ही बांग्लादेश को 36 साल बाद कोई पुरुष PM मिला।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री बन सकते खलीलुर्रहमान

खलीलुर रहमान, जिन्होंने मोहम्मद यूनुस के अंतरिम शासन के दौरान नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) के तौर पर काम किया था। बांग्लादेश के अगले विदेश मंत्री बन सकते हैं।

NCP और जमात-ए-इस्लामी का बहिष्कार

नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) और जमात-ए-इस्लामी के सांसदों ने मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। उनका विरोध इस बात पर है कि BNP सांसदों ने "संविधान सुधार परिषद"के सदस्य के रूप में दूसरी शपथ लेने से इनकार कर दिया, जो कि हालिया जनमत संग्रह (जुलाई चार्टर) के तहत अनिवार्य माना जा रहा था।

Next Story