Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

तारिक रहमान ने प्रचंड बहुमत के बाद पहली बार की प्रेस वार्ता! भारत के साथ संबंध पर दिया गोल-मोल जवाब, कहा-हमारे लिए बांग्लादेश के लोग प्रथम

Shilpi Narayan
14 Feb 2026 4:34 PM IST
तारिक रहमान ने प्रचंड बहुमत के बाद पहली बार की प्रेस वार्ता! भारत के साथ संबंध पर दिया गोल-मोल जवाब, कहा-हमारे लिए बांग्लादेश के लोग प्रथम
x

नई दिल्ली। बीएनपी के चेयरमैन तारिक रहमान ने प्रचंड जीत के बाद पहली प्रेस वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने भारत-बांग्लादेश के बीच संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल का एक लाइन में जवाब दिया। भारत और बांग्लादेश के संबंधों को आगे किस तरह बढ़ाना चाहेंगे। इसका उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। तारिक ने कहा कि हमारे लिए बांग्लादेश और बांग्लादेश के लोग प्रथम हैं। इसलिए बांग्लादेश और उसके लोगों के लिए जो बेहतर होगा। उसी अनुसार हमारी विदेश नीति तय होगी।

हम इसे बेहतर करने की कोशिश करेंगे

एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि वह भारत-पाकिस्तान और चीन के बीच संबंधों में किस तरह संतुलन बनाएंगे...इस सवाल से भी तारिक बचते हुए नजर आए। उन्होंने यह कहकर सवाल का जवाब टाल दिया कि इसका उत्तर पहले ही दिया जा चुका है। तारिक रहमान ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति और कानून व्यवस्था हमारे लिए चुनौती है। हम इसे बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

36 साल बाद पहले पुरुष प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं

हमारा प्रयास गुड गवर्नेंस देना होगा। चीन के साथ संबंधों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चीन पहले से ही बांग्लादेश में कई विकास योजनाओं में शामिल है। हमें उम्मीद है कि हम आगे मिलकर इस दिशा में और बेहतर काम करेंगे। वहीं इंटरव्यू के दौरान जब सवाल पूछा गया कि बांग्लादेश में 2024 में आंदोलन करने वाले लोगों की लगातार ये मांग है कि शेख हसीना को फांसी दी जाए जो फिलहाल भारत में हैं। क्या आप भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे। इस पर तारिक रहमान ने बहुत छोटा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह लीग प्रोसेज पर डिपेंड करेगा। तारिक रहमान 36 साल बाद बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

20 साल बाद सत्ता में वापसी

वहीं इससे पहले 36 साल तक उनकी मां खालिदा जिया और आवामी लीग की लीडर शेख हसीना का शासन रहा है। इस प्रकार लंबे समय बाद बांग्लादेश को पुरुष प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। बीएनपी ने 299 सीटों वाले सदन में 212 सीटों पर बंपर जीत दर्ज कर 20 साल बाद सत्ता में वापसी की है। वहीं उसकी प्रतिद्वंदी रही जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 76 सीटें मिली हैं।

Next Story