
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- शिक्षा के मन्दिर के...
शिक्षा के मन्दिर के में अध्यापक की क्रूरता... उज्जैन में राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान के वार्डन ने दूसरे के बिस्तर पर सोने पर छात्र को बेरहमी से पीटा

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महर्षि सान्दीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान से एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से शिक्षा व्यवस्था और छात्र सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल अध्यापक ने एक नाबालिग छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र दर्द से कराहता रहा है, लेकिन अध्यापक ने लगातार पिटाई की।
अध्यापक दत्तदास शेवडे पर लगा आरोप
दरअसल वीडियो में दिखने वाला आदमी सामवेद राणायनी शाखा के अध्यापक दत्तदास शेवडे हैं, जो संस्थान में वार्डन की जिम्मेदारी भी निभाते हैं। आरोप है कि उन्होंने छात्र को दूसरे के बिस्तर पर सोने के मामले को लेकर लगातार छड़ी से पिटाई की। छात्र को अपनी सफाई देने का मौका भी नहीं दिया जाता है।
कमरे में ही किसी ने बना लिया वीडियो
यह वीडियो उसी कमरे में मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाया लिया था। देखते ही देखते वायरल हो गया। हालांकि, उस दिन विद्यालय में छुट्टी होने के कारण इस मामले पर संस्थान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई। महर्षि सान्दीपनी वेदविद्या प्रतिष्ठान भारत सरकार के अधीन एक प्रमुख संस्थान है, जहां वेदों की शिक्षा दी जाती है। यहां देशभर से छात्र पढ़ने और रहने आते हैं।
कार्रवाई की मांग तेज
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब सभी की नजर संस्थान और प्रशासन की प्रतिक्रिया पर टिकी है कि इस मामले में क्या कदम उठाए जाएंगे।




