
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- न्यूजीलैंड से फाइनल...
न्यूजीलैंड से फाइनल मुकाबले को लेकर टीम इंडिया ने विशेष प्रैक्टिस सत्र चलाया, यह हो सकता है बदलाव!

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड से फाइनल मुकाबला को लेकर टीम इंडिया ने विशेष प्रैक्टिस सत्र चलाया। टीम के सभी खिलाड़ी फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। कोच गौतम गंभीर की निगरानी में सभी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की। संभावना जताई जा रही है कि वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को स्थान मिल सकता है। वहीं टीम ओपनर अभिषेक शर्मा को फाइनल में खिलाने पर ही विचार कर रही है।
खराब फार्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में खराब फार्म से जूझ रहे हैं। अब तक वर्ल्ड कप में खेले गए सभी मैचों में अभिषेक शर्मा ने एक मैच में ही 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। तीन मैचों में अभिषेक शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा पर सभी की नजर होगी। अभिषेक शर्मा अगर फॉर्म में आते हैं तो फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें और बढ़ेंगी। अभिषेक शर्मा के साथ अनुभवी संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे। तीसरे नंबर पर विस्फोटक बल्लेबाज इशान किशन आएंगे।
न्यूजीलैंड की टीम जसप्रीत बुमराह के चार ओवर अहम बता रही
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड टीम की भी नींद खराब की है। न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ियों की मानें तो फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के चार ओवर बहुत अहम रहेंगे। न्यूजीलैंड की टीम के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की गेंद को संभाल कर खेलेंगे। वहीं भारतीय टीम स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव को फाइनल मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में स्थान दे सकती है। इसके आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




