
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- टी20 विश्व कप से पहले...
टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! हर्षित राणा हुए टीम से बाहर इस धाकड़ गेंदबाज की हुई एंट्री

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है। मिली जानकारी के अनुसार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, उनकी जगह बीसीसीआई एक ऐसे गेंदबाज को टीम में शामिल करने की तैयारी कर रहा है जो बाकियों के लिए मुसीबत साबित हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि टीम प्रबंधन हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में शामिल करने की तैयारी कर रहा है।
वॉर्म-अप मैच में चोटिल हुए थे राणा
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में हर्षित को घुटने में चोट लगी थी। अब उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया गया है। फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं। लेकिन हालत ठीक नहीं लग रही है। आज तक पता चल जाएगा।
अच्छे खिलाड़ी को चुनने की करेंगे कोशिश
इस दौरान सूर्यकुमार ने बताया कि अगर हर्षित बाहर होते हैं तो टीम प्रबंधन की स्ट्रैटजी क्या होगी। उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि पिछले 1-2 वर्षों में किन तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है या ऐसे गेंदबाज जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आप नंबर 9 से बड़े शॉट लगाने की उम्मीद कर रहे हैं, तो टॉप आठ क्या कर रहे हैं। हम सबसे अच्छे खिलाड़ी को चुनने की कोशिश करेंगे।
सिराज टी20 टीम का नहीं हैं हिस्सा
अब खबर आई है कि मोहम्मद सिराज को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। वह पहले भी विश्व कप 2024 के लिए चुने गए स्क्वॉड में शामिल थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था। हालांकि, अब उम्मीद जताई जा रही है कि वह बुमराह के साथ भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हो सकते हैं। सिराज ने पिछला टी20 30 जुलाई, 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।




