Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Ramayana का टीजर जारी, फैंस ने दिया मिक्स रिएक्शन, संजय लीला भंसाली के सेट से की तुलना...

Aryan
3 April 2026 12:00 PM IST
Ramayana का टीजर जारी, फैंस ने दिया मिक्स रिएक्शन, संजय लीला भंसाली के सेट से की तुलना...
x
फैंस को अभी भी माता सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश के लुक को देखने का इंतजार है।

मुंबई। रणबीर कपूर की हाई बजट फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो चुका है। नितेश तिवारी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की पहली झलक देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक थे। कल हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर ‘रामायण पार्ट 1’ का टीजर रिलीज किया गया जिसमें दर्शकों को भगवान राम के रूप में रणबीर की झलक देखने को मिली। फिल्म में VFX का अधिक इस्तेमाल किया गया है। लेकिन दर्शकों को अधिक पसंद नहीं आया।

वीडियो गेम्स से प्रेरित

‘रामायण पार्ट 1’ का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। इसे लोगों के मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं। बहुत से लोगों को फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पसंद नहीं आए। नेटिजंस का कहना है कि टीजर में दिखाए गए राक्षस ‘गॉड ऑफ वॉर’ और ‘एसैसिन्स क्रीड’ जैसे वीडियो गेम्स से प्रेरित लगते हैं।

माता सीता की झलक देखने को बेताब

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि टीजर में अधिकांश रणबीर कपूर के ही सीन्स दिखाए गए। फैंस को अभी भी माता सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश के लुक को देखने का इंतजार है। टीजर में रामायण की दुनिया की झलक देखने को मिली। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि रामायण के टीजर के सीन्स "एआई-जनरेटेड" लग रहे हैं। फैंस ने सलाह दी कि मेकर्स को VFX की जगह, असली लोकेशन या जंगलों में शूट करना चाहिए था।

सोशल मीडिया पर कमेंट

एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे किसी हॉलीवुड मूवी से कॉपी पेस्ट कर लिया हो। अन्य यूजर ने कमेंट किया कि इतने बजट के साथ तो मेकर्स आराम से रियल सेट और अच्छे एक्टर्स के साथ इतनी शानदार शूटिंग कर सकते हैं। भंसाली जैसे ग्रैंड सेट बना सकते थे।

Next Story