Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'श्री बाबा नीम करोली महाराज' का टीजर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

Anjali Tyagi
8 April 2026 3:20 PM IST
श्री बाबा नीम करोली महाराज का टीजर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
x

मुंबई। आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'श्री बाबा नीम करोली महाराज' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सुबोध भावे ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। बता दें कि इस फिल्म को शरद सिंह ठाकुर ने निर्देशित किया है। इस आध्यात्मिक फिल्म में बाबा के जीवन और उनके सिद्धांतों को दिखाया जाएगा।

कब रिलीज होगी फिल्म

जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में हितेन तेजवानी, राजेश शर्मा, स्मिता तांबे, मिलिंद गुणाजी और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

कौन है नीम करोली महाराज

श्री बाबा नीब करोरी महाराज (1900-1973) 20वीं सदी के एक महान भारतीय संत और हनुमान जी के अनन्य भक्त थे। उन्हें 'कैंची धाम वाले बाबा' के नाम से भी जाना जाता है। नैनीताल के पास स्थित उनका आश्रम, कैंची धाम, दुनिया भर के भक्तों की आस्था का केंद्र है, जो चमत्कारी और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है।

Next Story