Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीजफायर के कुछ ही घंटे बाद तेहरान का UAE-कुवैत पर हमला! ईरान के ऑयल रिफाइनरी पर हुआ ब्लास्ट

Shilpi Narayan
8 April 2026 6:33 PM IST
सीजफायर के कुछ ही घंटे बाद तेहरान का UAE-कुवैत पर हमला! ईरान के ऑयल रिफाइनरी पर हुआ ब्लास्ट
x
ईरान की नेशनल ऑयल रिफाइनिंग कंपनी ने इसे 'कायरतापूर्ण हमला' करार दिया है। इसके अलावा सिरी द्वीप पर भी धमाकों की खबरें हैं।

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर की घोषणा हो गई है। जिसके बाद पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है। हालांकि इसके बाद भी खाड़ी देशों में तनाव चरम पर है। जानकारी के अनुसार, सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ही तनाव बढ़ गया है। ईरान के लावन द्वीप पर स्थित एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर दुश्मन द्वारा हमला किया गया। ईरान की नेशनल ऑयल रिफाइनिंग कंपनी ने इसे 'कायरतापूर्ण हमला' करार दिया है। इसके अलावा सिरी द्वीप पर भी धमाकों की खबरें हैं।

कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन की बौछार

लावन रिफाइनरी पर हमले के जवाब में, ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन की बौछार कर दी। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से आ रही मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

सुबह 8 बजे से हमले हुए शुरू

दरअसल, कुवैत ने दावा किया है कि उस पर सुबह 8 बजे से हमलों की लहर शुरू हुई, जिसमें कम से कम 28 ड्रोन शामिल थे। इन हमलों में कुवैत के पावर स्टेशनों और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट को निशाना बनाया गया है। यह हिंसा डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित उस युद्धविराम के ठीक बाद हुई है, जिसका उद्देश्य ईरान के खिलाफ विनाशकारी बमबारी को रोकना और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना था।

Next Story