Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अनुष्का यादव से कोई रिश्ता नहीं... तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान! सियासी गलियारों में मची हलचल, इससे बताया जान को खतरा

Shilpi Narayan
8 Feb 2026 10:06 PM IST
अनुष्का यादव से कोई रिश्ता नहीं... तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान! सियासी गलियारों में मची हलचल, इससे बताया जान को खतरा
x

पटना। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। खासकर परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद ही तेजस्वी और पार्टी के लोग हमलावर हैं। इस बीच एक बार फिर उन्होंने अनुष्का यादव और 'जयचंदों' को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

अनुष्का यादव के साथ रिश्ते पर सफाई

तेज प्रताप ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनका अनुष्का यादव नाम की महिला से कोई अनुचित रिश्ता नहीं है। इससे पहले, 2025 में अनुष्का यादव के साथ उनके संबंधों की खबरों के बाद लालू प्रसाद यादव ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

5 'जयचंदों' का खुलासा

तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी (RJD) के भीतर सक्रिय उन 5 लोगों के नामों का जिक्र किया है जिन्हें वह 'जयचंद' मानते हैं। उनके अनुसार, ये लोग परिवार में फूट डालने और उन्हें किनारे करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने पहले भी संजय यादव और मुकेश रौशन जैसे नामों को इस सूची में शामिल होने का संकेत दिया था।

मुकेश रौशन पर हत्या की साजिश का आरोप

तेज प्रताप ने महुआ से राजद विधायक मुकेश रौशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उनकी हत्या तक करा सकते हैं। ज्ञात हो कि 2025 के चुनाव में मुकेश रौशन ने महुआ सीट से चुनाव लड़ा था, जिस पर तेज प्रताप भी दावा कर रहे थे।

Next Story