Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

तेजस्वी यादव लंगड़ा गए हैं...व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे, सबने पूछा ये क्या हो गया ? देखें वीडियो

Shilpi Narayan
2 Feb 2026 12:26 PM IST
तेजस्वी यादव लंगड़ा गए हैं...व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे, सबने पूछा ये क्या हो गया ? देखें वीडियो
x

पटना। बिहार विधानसभा में आज बजट सत्र का पहला दिन है। साथ ही पटना से लेकर दिल्ली तक इस वक्त सियासी घमासान शुरू हो गया है। जहां विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेर रही है तो वहीं बजट सत्र से पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी चर्चा में आ गए हैं। पहले दिन ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर बैठकर सदन में पहुंचे हैं।

तेजस्वी यादव को लग गई थी ठोकर

इसका वीडियो सामने आने के बाद से सबके मन में सवाल उठा कि तेजस्वी यादव को क्या हुआ, क्या वे बीमार हैं या कोई और तकलीफ? इसका जवाब भी सामने आ गया है। दरअसल, करीब 8-9 दिन पहले, बीते 25 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ठोकर लग गई थी, जिसकी वजह से उनके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था।

व्हीलचेयर पर बैठकर बजट सत्र में पहुंचे हैं

इसकी जानकारी पार्टी की ओर से कुछ समय पहले ही दी गई है। माना जा रहा है कि यही वजह है कि तेजस्वी यादव कुछ लोगों की मदद से व्हीलचेयर पर बैठकर बजट सत्र में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल, तेजस्वी यादव चिकित्सकीय देखरेख में हैं। इस बात की जानकारी भी RJD के सोशल मीडिया पोस्ट से मिली है।

बिहार बजट सत्र पर क्या बोले भाई वीरेंद्र?

RJD नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि आज सत्र शुरू हो रहा है। सरकार की हर गलत नीति का हम जमकर विरोध करेंगे। एक NEET छात्रा के साथ जो घटना हुई है उसपर सरकार असमंजस में है। NDA के बड़े नेताओं के परिवार का उसमें हाथ है। सरकार कटघरे में खड़ी है। जनता के हितों के सवाल को आगे करने का काम हम करेंगे।

इस घटना में सत्ता पक्ष में नेताओं की संलिप्तता

बता दें कि आज विधानमंडल के बजट सत्र से पहले RJD ने NEET छात्रा मौत मामले का मुद्दा उठाने की योजना बनाई थी। इसको लेकर RJD के प्रधान महासचिव विधायक, रणविजय साहू बोले, "जबतक सदन में नीतीश इस मुद्दे पर सफाई नहीं देंगे। तबतक सदन नहीं चलने देंगे। वहीं आरजेडी नेता ने दावा किया है कि इस घटना में सत्ता पक्ष में नेताओं की संलिप्तता है। इसलिए लीपापोती की गई है। CBI जांच के नाम पर गुमराह किया जाएगा। असली अपराधियों को बचाया जा रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे। रेप हत्या का मामला है। बिहार पुलिस नाकाम हो गई।

Next Story