Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लालू परिवार में अंदरूनी कलह के बीच तेजस्वी यादव ने दीदी रोहिणी आचार्य की नाराजगी की खबरों के बीच दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Shilpi Narayan
26 Sept 2025 2:37 PM IST
लालू परिवार में अंदरूनी कलह के बीच तेजस्वी यादव ने दीदी रोहिणी आचार्य की नाराजगी की खबरों के बीच दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
x

पटना। बिहार में चुनावी घमासान मचा हुआ है। सभी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। लेकिन राजद में अलग ही सियासी हलचल मचा हुआ है। जहां तेजप्रताप ने अलग पार्टी का ऐलान कर तेजस्वी को झटका दिया तो वहीं रोहिणी आचार्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि वो पार्टी से नाराज चल रही हैं। RJD नेता तेजस्वी यादव ने अपनी बड़ी बहन रोहिणी आचार्य के बारे में दिल को छू लेने वाला बयान दिया है।

RJD का फोकस सिर्फ और सिर्फ बिहार के विकास पर

दरअसल, तेजस्वी ने कहा कि रोहिणी दीदी ने मेरे पिता लालू यादव के लिए अपनी किडनी दान की, यह ऐसा बलिदान है जो आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है। उन्होंने मुझे पाला है, उनका प्यार और त्याग अविस्मरणीय है। तेजस्वी ने बताया कि छपरा के लोगों की मांग पर लालू यादव ने रोहिणी आचार्य को छपरा से टिकट दिया था। रोहिणी लगातार पार्टी को मजबूत करने में जुटी हैं। तेजस्वी का कहना है कि उनकी बहन का योगदान पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। तेजस्वी ने दोहराया कि RJD का फोकस सिर्फ और सिर्फ बिहार के विकास पर है।

परिवार के अंदरूनी मतभेद

तेजस्वी यादव के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं, बिहार में सरकार बनाने के लिए समर्थन हासिल करना और परिवार को संभाले रखना। परिवार के अंदरूनी मतभेद और नेतृत्व की चुनौतियां उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। मतदाता परिवार और पार्टी में संभावित मतभेदों को लेकर सवाल उठा सकते हैं। ऐसे में तेजस्वी को राजनीतिक और पारिवारिक मोर्चे पर संतुलन बनाना होगा।

Next Story