Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

निशांत के बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार! कहा- डेटा निकालकर देखिए...जानें पूरा मामला

Aryan
24 March 2026 6:30 PM IST
निशांत के बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार! कहा- डेटा निकालकर देखिए...जानें पूरा मामला
x
तेजस्वी ने सम्राट मॉडल को लेकर कहा कि कोई मॉडल नहीं चलने वाला है।

पटना। जेडीयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने बीते कल में बयान दिया था। दरअसल उन्होंने आरजेडी के शासनकाल का जिक्र करते हुए तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि 2005 से पहले बिहार में बहुत दंगे होते थे जिसे रोकने का काम पिताजी ने किया है। उनके इस बयान पर तेजस्वी यादव ने आज यानी मंगलवार को पलटवार किया है।

जदयू के शासनकाल में क्राइम रेट बढ़ा

तेजस्वी यादव कहा कि डेटा निकाल कर देखना चाहिए। सही आकलन डेटा से ही हो सकेगा। सच्चाई तो यह है कि 2005 से 2025 तक बिहार में सबसे अधिक क्राइम रेट बढ़ा है।

यूपी के बाद दूसरे नंबर पर बिहार ही है

तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर विधानसभा में भी डेटा पेश किया है। आज की तारीख में गुंडागर्दी, अपराध, ऑर्गेनाइज तरीके से हो रहा है। पहले ऐसा नहीं होता था। लॉ एंड आर्डर के मामले में अथवा अपराध के मामले में एनसीआरबी का डेटा देख लीजिए। यूपी के बाद बिहार दूसरे नंबर पर आता है।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना डिसीजन है

नीतीश कुमार के फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर तेजस्वी ने कहा कि उनकी अपनी पार्टी है, अपना डिसीजन है। नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में उनकी पार्टी का फैसला होता है, इस पर टिप्पणी नहीं दे सकते हैं।

सम्राट मॉडल पर दी प्रतिक्रिया

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने सम्राट मॉडल पर भी प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी ने सम्राट मॉडल को लेकर कहा कि कोई मॉडल नहीं चलने वाला है। इस मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त है। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई से लोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखेंगे कि इस मामले पर जल्द से जल्द किसानों को राहत दी जाए।




Next Story