
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- तेजस्वी प्रकाश ने...
तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई के लग्जरी अपार्टमेंट में खरीदा नया आशियाना! टीवी के बाद अब ओटीटी पर भी छाने को तैयार अभिनेत्री

मुंबई। अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश टीवी की दुनिया का बड़ा नाम है। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वहीं उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। तेजस्वी ने एक से बढ़कर एक टीवी शोज में काम की है। 'बिग बॉस 15' की ट्रॉफी जीतने और टीवी पर 'नागिन' बनने के बाद तेजस्वी की सक्सेस थमने का नाम नहीं ले रही है। तेजस्वी प्रकाश ने अब हाल ही में नया आशियाना खरीदा है।
बता दें कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के बाद मुंबई, दुबई और गोवा में एक आलीशान घर है। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक और घर अपने नाम कर लिया है। एक्ट्रेस ने मुंबई के सबसे मशहूर सेलिब्रिटी इलाकों में से बे हाइट्स में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।
तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदकर अपने पोर्टफोलियो में एक हाई-वैल्यू प्रॉपर्टी जोड़ी है, जिसकी कीमत 7.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है। CRE मैट्रिक्स के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ये डील 16 फरवरी, 2026 को फॉर्मल और रजिस्टर्ड हुई थी।
वहीं तेजस्वी का नया अपार्टमेंट नया 'बे हाइट्स' में है, जो बांद्रा रिक्लेमेशन एरिया में कृष्ण चंद्र मार्ग पर एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है। ये जगह मुंबई शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। इस डेवलपमेंट को एक्सेल एंटरप्राइजेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है।
सेलिब्रिटी और बिजनेस लीडर्स के बीच बांद्रा वेस्ट मुंबई के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एड्रेस में से एक है। ये इलाका समुद्र के सामने घूमने की जगहों, प्रीमियम हाई-राइज, बुटीक कैफे और बड़े प्रोडक्शन हाउस के पास होने के लिए जाना जाता है।
टीवी पर धमाल मचाने के बाद अब तेजस्वी प्रकाश ओटीटी पर भी छाने को तैयार हैं। एक्ट्रेस जल्द ही नेटफ्लिक्स पर नए रियलिटी शो 'द ब्लिंग' में नजर आएंगी। इसके अलावा, वो नई सीरीज 'साइको सैयां' में भी दिखाई देंगी, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 25 फरवरी से स्ट्रीम होगी।




