Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी में पारा पहुंचा 35 के पार! होली बाद इतनी डिग्री की होगी वृद्धि

Shilpi Narayan
3 March 2026 4:41 PM IST
यूपी में पारा पहुंचा 35 के पार! होली बाद इतनी डिग्री की होगी वृद्धि
x

लखनऊ। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के शुरूआत में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। यूपी में भी दिन चढ़ने के साथ धूप और गर्मी महसूस होने लगा है। प्रदेश में गर्मी की दस्तक और तापमान में बढ़ोतरी के संकेत साफ नजर आने लगे हैं। मंगलवार को 34.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ झांसी प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं फतेहपुर में 34.6 डिग्री, वाराणसी में 33.6 डिग्री, हमीरपुर में 33.2 डिग्री और आगरा में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया

इसके साथ ही प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री तक वृद्धि की संभावना है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। राजधानी में दिन चढ़ते ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। फाल्गुन की पूर्णिमा पर दिन भर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

गर्मी और तीखी महसूस होगी

साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को पछुआ हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक जा सकती हैं। इन हवाओं के थमते ही तापमान में तेजी से बढ़त देखने को मिलेगी। गर्मी और तीखी महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अब दिन और रात, दोनों के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Next Story