Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बंगाल चुनाव से पहले टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने टीएमसी को कहा अलविदा, बीजेपी में हुए शामिल

Anjali Tyagi
31 March 2026 1:58 PM IST
बंगाल चुनाव से पहले टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने टीएमसी को कहा अलविदा, बीजेपी में हुए शामिल
x

नई दिल्ली। आज बीजेपी ने राजनीतिक तौर पर बड़ा दांव खेला है। टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रिजिजू की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी ने इस दांव से युवाओं और खेल प्रेमियों को जोड़ने की कोशिश की है।

क्या बोले लिएंडर पेस

पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा- यह मेरे जीवन का एक बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जी और नितिन नबीन जी को धन्यवाद देना चाहता हूं। खेल और युवाओं की सेवा करने का यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। मैंने 40 साल तक देश के लिए खेला, अब युवाओं की सेवा करने का समय है। खेलो इंडिया मूवमेंट और TOPS योजना वाकई बहुत अच्छी हैं। मैं जानता हूं कि किरेन रिजिजू जी ने टोक्यो ओलंपिक में हमारे दल के प्रदर्शन के लिए कितनी लगन से काम किया। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा सौंपी गई अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। हमें अगले 20-25 वर्षों में खेल शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। 1986 में पश्चिम बंगाल में खेल की बुनियादी सुविधाएं बहुत कम थीं। आज भी देश में कोई इंडोर टेनिस कोर्ट नहीं है। बंगाल, तमिलनाडु, बिहार बेहतर कर सकते हैं, लेकिन हमें खेल शिक्षा में युवाओं को प्रेरित और सशक्त बनाने पर ध्यान देना होगा। मेरा सपना है कि भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए समान अवसर छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू करूं।

'खेलो इंडिया' आंदोलन को और गति मिलेगी- किरेन रिजिजू

लिएंडर पेस के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- यह जश्न का क्षण है क्योंकि दिग्गज लिएंडर पेस भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप भाजपा मंच पर एक बड़ी भूमिका निभाएंगे। आपके भाजपा में शामिल होने से 'खेलो इंडिया' आंदोलन को और गति मिलेगी।

Next Story