
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली में हमले की...
दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा आतंकी, टारगेट पर लाल किला और चांदनी चौक का मंदिर, सुरक्षा एजेंसी ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया इनपुट्स के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) पुरानी दिल्ली में बड़े धमाकों की साजिश रच रहा है। आतंकियों के निशाने पर लाल किला और चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर होने की सूचना है। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, आतंकी IED (विस्फोटक) के जरिए हमला कर सकते हैं।
संदिग्धों पर रखी जा रही है कड़ी नजर
जानकारी के अनुसार, यह साजिश 6 फरवरी, 2026 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए धमाके का बदला लेने के लिए रची जा रही है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले, चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह
यह अलर्ट पिछले साल 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके की पृष्ठभूमि में और भी गंभीर माना जा रहा है, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।




