Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' लीक होने पर रजनीकांत, सोनू सूद समेत इन स्टार का मिला साथ, जानें इंडस्ट्री के लोगों ने क्या कहा

Shilpi Narayan
11 April 2026 5:07 PM IST
थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन लीक होने पर रजनीकांत, सोनू सूद समेत इन स्टार का मिला साथ, जानें इंडस्ट्री के लोगों ने क्या कहा
x

मुंबई। साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन सिनेमाघरों में साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली है। हालांकि ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। जन नायगन को लेकर जहां फैंस के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ फिल्म के लिए एक बुरी खबर भी आई है जिसने सभी को चिंता में डाल लिया है। दरअसल फिल्म के कुछ सीन्स इसकी रिलीज से पहले ही लीक हो गए हैं।

जन नायगन फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है

बता दें कि इसपर खुद थलपति विजय ने रिएक्ट किया है और उन्होंने वीडियो लीक करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। अब एक्टर सोनू सूद ने जन नायगन के वीडियो लीक होने पर नाराजगी जताई है। सोनू सूद ने इस मौके पर कहा कि ये देखना दिल तोड़ देने वाला है कि जन नायगन फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। एक फिल्म बनाने में सालों का एफर्ट लगता है पैशन लगता है और कई स्लीपलेस नाइट्स से होकर गुजरना पड़ता है। जो लोग फिल्म का हिस्सा होते हैं वही इस बात को समझ पाते हैं। फिल्म मेकर के लिए तो एक फिल्म किसी बच्चे की तरह होती हैं। पायरेसी सिर्फ इलीगल ही नहीं है बल्कि ये फिल्म से जुड़े हर कलाकार का अपमान होता है। इसके खिलाफ अब स्ट्रिक्ट एक्शन लेने की जरूरत है। मैं @actorvijay के साथ खड़ा हूं और उन्हें सपोर्ट करता हूं। आओ सिनेमा का सम्मान करते हैं।

आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग

जन नायगन के सीन्स लीक होने के बाद से भारी बवाल मचता नजर आ रहा है। स्टार्स इससे खुश नहीं हैं और साउथ और बॉलीवुड से वीडियो लीक करने वाले के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग जारी है। साउथ से दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन और चिरंजीवी भी जन नायगन फिल्म के सपोर्ट में उतरे हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। फिल्म की बात करें तो इसकी रिलीज डेट अभी नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म 22 जून 2026 को थलपति विजय के 52वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज की जा सकती है।

Next Story