Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जनगणना 2027 की अधिसूचना हुई जारी! पहले चरण में मकानों की होगी गिनती तो दूसरे में इसकी होगी गणना, जानें क्या-क्या

Shilpi Narayan
22 Jan 2026 10:53 PM IST
जनगणना 2027 की अधिसूचना हुई जारी! पहले चरण में मकानों की होगी गिनती तो दूसरे में इसकी होगी गणना, जानें क्या-क्या
x

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 का नोटिफिकेशन जारी किया है। वहीं इस नोटिफिकेशन में 33 सवालों की लिस्ट है। जनगणना के दौरान परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य को इसकी जानकारी देनी होंगी। इसमें मकान, परिवार, वाहन से जुड़े सवाल हैं। जनगणना दो चरण में पूरी की जाएगी। इसमें पहला फेज अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच शुरू होगाा। दूसरा फेज फरवरी 2027 में शुरू होगा।

दूसरे फेज में जनसंख्या की गिनती की जाएगी

बता दें कि पहले फेज में घरों की सूची और उससे जुड़ा डेटा जुड़ाया जाएगा। दूसरे फेज में जनसंख्या की गिनती की जाएगी। भारत सरकार ने 2027 में होने वाली जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए प्रश्नावली जारी कर दी है। इसमें हर घर, भवन और संस्थान का विवरण दर्ज किया जाएगा। मकान पक्का या कच्चा है, पानी-बिजली-शौचालय जैसी सुविधाएं हैं या नहीं, भवन आवासीय है या व्यावसायिक है, ये सूचनाएं नोट की जाएंगी। दूसरे चरण यानी जनसंख्या की गणना के लिए प्रश्नावली बाद में जारी होगी। इसमें उम्र, लिंग, शिक्षा, रोजगार, भाषा, धर्म जैसी सूचनाएं दर्ज की जाएंगी।

कोरोना महामारी की वजह से इसे टाला गया

हालांकि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे पहले बताया था कि देश में होने वाली जनगणना 2027 में पहला फेज 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 30 दिनों में यह काम पूरा करेंगे। इसके अलावा सरकार ने कहा है कि घरों की सूची शुरू होने से 15 दिन पहले लोगों को खुद जानकारी भरने का मौका भी दिया जाएगा। मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि कोरोना महामारी की वजह से इसे टाल दिया गया था।

पेपरलेस होगी जनगणना

सरकार ने जानकारी दी है कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल होंगी। 30 लाख कर्मचारी मोबाइल एप की जानकारी जुटाएंगे। मोबाइल एप, पोर्टल और रियल टाइम डेटा ट्रांसफर से जनगणना पेपरलेस होगी। एप दोनों Android और IOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध रहेगी।

Next Story