Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

करियर की शुरुआत में कई मर्दों के साथ बनाए संबध... एक्ट्रेस के इस बयान ने मचा दिया था हंगामा

Anjali Tyagi
3 March 2026 3:20 PM IST
करियर की शुरुआत में कई मर्दों के साथ बनाए संबध... एक्ट्रेस के इस बयान ने मचा दिया था हंगामा
x



मुंबई। ग्लैमर की दुनिया में कई नाम अपनी बेबाकी के लिए चर्चा का विषय बन जाते है। इनमें से एक नाम है शर्लिन चोपड़ा। शर्लिन अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में एक बार उन्होंने स्वयं स्वीकार किया है कि करियर के शुरुआती संघर्ष के दिनों में उन्होंने पैसों के लिए शारीरिक संबंध बनाए थे।


शर्लिन ने बताया कि जब वे मुंबई आई थीं और काम की तलाश में थीं, तब आर्थिक तंगी के कारण उन्हें सर्वाइव करने के लिए कई बड़ी उम्र के पुरुषों को डेट करना पड़ा और उनके साथ 'पेड सेक्स' (paid sex) में शामिल होना पड़ा।


साल 2012 में उन्होंने ट्विटर (अब X) पर खुलकर लिखा था कि "अतीत में, कई अवसरों पर मैंने पैसों के लिए सेक्स किया है"। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे इसे अपनी मर्जी से नहीं बल्कि जरूरतों के कारण करती थीं।


उन्होंने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि उनका एक बॉयफ्रेंड एक बड़े राजनेता का बेटा था, जिसका व्यवहार ऐसा था जिससे उन्हें लगा कि वह केवल शारीरिक संबंधों के लिए उनके साथ है।


उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि वह अब 'पेड सेक्स' के लिए उपलब्ध नहीं हैं और उन्होंने अपनी पिछली गलतियों से सीख ली है। उन्होंने कहा कि वह सहानुभूति बटोरने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सच्चाई सामने रखने के लिए यह सब बता रही हैं।


Next Story