Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ग्रेटर नोएडा में शराब की दुकानों के आवंटन से राजस्व का बना नया रिकार्ड! जानें सरकार को हुआ कितने करोड़ का फायदा

Shilpi Narayan
10 April 2026 5:44 PM IST
ग्रेटर नोएडा में शराब की दुकानों के आवंटन से राजस्व का बना नया रिकार्ड! जानें सरकार को हुआ कितने करोड़ का फायदा
x

ग्रेटर नोएडा। आबकारी नीति 2026-27 के अंतर्गत द्वितीय चरण की ई-लॉटरी ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में संपन्न हो गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से अवशेष देशी मदिरा की एक दुकान, मॉडल शॉप की चार दुकानें, नवसृजित देशी मदिरा की 23 दुकानें और कंपोजिट मदिरा की दो दुकानों सहित कुल 30 मदिरा दुकानों का व्यवस्थापन किया गया।

ई-लॉटरी के जरिए दुकानों का किया आवंटन

ऑनलाइन आवंटन का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार एवं परिसर में किया गया। ग्रेटर नोएडा जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि देशी मदिरा की 24 दुकानों के लिए 3535 आवेदन, कंपोजिट मदिरा की दो दुकानों के लिए 507 आवेदन और मॉडल शॉप की चार दुकानों के लिए मात्र पांच आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 4047 आवेदनों में से ई-लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन किया गया। इस प्रक्रिया से जिले को लगभग 28 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। ई-लॉटरी की पूरी प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शिता और सुचिता के साथ संपन्न की गई।

आवेदन प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया

दरअसल, आयोजन के दौरान एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, आबकारी विभाग द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त मोहन मीकिंग आसवनी गाजियाबाद श्रीरविशंकर समेत पुलिस विभाग के नामित अधिकारी सहित समस्त आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे। इस ई-लॉटरी में गौतमबुद्ध नगर जनपद ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। ई-लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित आवेदकों को शीघ्र ही संबंधित दुकानों का आवंटन पत्र जारी किया जाएगा।

Next Story