Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दर्शक का सब्र खत्म हो रहा है... 'ओ रोमियो' की रिलीज से पहले शाहिद कपूर ने दिया चौंकाने वाला बयान!

Aryan
1 Feb 2026 6:03 PM IST
दर्शक का सब्र खत्म हो रहा है... ओ रोमियो की रिलीज से पहले शाहिद कपूर ने दिया चौंकाने वाला बयान!
x
शाहिद कपूर ने कहा दर्शकों को हमेशा कुछ नया चाहिए

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर फोकस कर रहे हैं। जल्द ही यह फिल्म पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहिद एक्शन करते दिखेंगे। लेकिन इसकी रिलीज से पहले शाहिद कपूर ने बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बॉलीवुड को लेकर जो कहा है, उससे यह साबित होता है कि वो हिंदी सिनेमा से नाखुश हैं।

धीरे-धीरे ऑडियंस के सब्र का बांध भी टूट रहा है

दरअसल हाल ही में एक पॉडकास्ट में शाहिद कपूर कहते नजर आए कि अब ऑडियंस का ध्यान अधिक समय तक खींचकर रखना मुश्किल काम हो गया है। वहीं उन्होंने इस बात पर भी सहमति जताई कि बॉलीवुड में अब उतनी अच्छी फिल्में नहीं बन रही हैं, जिससे कि अधिक दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच सकें। अभिनेता ने ये भी कहा कि धीरे-धीरे ऑडियंस के सब्र का बांध भी टूटता हुआ नजर आ रहा है और उन्हें लगातार कुछ न कुछ नया कंटेंट चाहिए.

बॉलीवुड से खफा हैं शाहिद

शाहिद कपूर ने कहा कि दर्शक का सब्र खत्म हो रहा है। उनका दिमाग अब फोकस नहीं कर पाता है। उन्हें हमेशा कुछ नया चाहिए, क्योंकि ये सब चीजें तुरंत मजा देने वाली होती हैं। क्रिएटर्स भी खुद के साथ यही कर रहे हैं। इसलिए जब वो बैठकर काम करने की कोशिश करते हैं, तो उनकी क्रिएटिविटी कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि दर्शक फिल्में देखना नहीं चाहते। दरअसल हम उतनी अच्छी-अच्छी फिल्में बना ही नहीं रहे हैं, जितनी बनानी चाहिए।

नकली चीज घुसने पर वो पहले जैसा नहीं लगता

अभिनेता ने आगे कहा कि लोग समझते नहीं, पर ये जिंदगी का एक कमाल है कि एक कमरे में सैकड़ों लोग तालियां बजा रहे हैं। यह बहुत खूबसूरत एहसास है, क्योंकि कला बेहद खास होती है। लेकिन जब उनकी वो सच्चाई और मासूमियत टूटने लगती है, नकली चीज घुस आती तो फिर वो पहले जैसा अच्छा नहीं लगता है।


Next Story