Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जम्मू और कश्मीर में आतंकियों की तोड़ी कमर! सेना और पुलिस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठोका ये दावा...

Varta24 Desk
16 May 2025 1:17 PM IST
जम्मू और कश्मीर में आतंकियों की तोड़ी कमर! सेना और पुलिस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठोका ये दावा...
x
दो ऑपरेशन में छह आतंकियों को मार गिराया है। सभी आतंकी ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे थे।

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में पिछले दिनों सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को ढेर किया है। वहीं सुरक्षाबलों ने यहां बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। इसको लेकर सेना और पुलिस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई है। उन्होंने जानकारी में बताया कि दो ऑपरेशन में छह आतंकियों को मार गिराया है। सभी आतंकी ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे थे।

कुल छह आतंकवादी मारे गए

बता दें कि आतंकवाद विरोधी अभियानों पर आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी ने कहा कि पिछले 48 घंटों में, हमने दो बहुत सफल ऑपरेशन किए हैं। ये दो ऑपरेशन केरन और त्राल इलाकों में किए गए, जिसके परिणामस्वरूप कुल छह आतंकवादी मारे गए। हम यहां आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

त्राल इलाके में दूसरा ऑपरेशन एक सीमावर्ती गांव में किया

वहीं वी फोर्स के जीओसी मेजर जनरल धनंजय जोशी ने कहा कि त्राल इलाके में दूसरा ऑपरेशन एक सीमावर्ती गांव में किया गया। जब हम इस गांव की घेराबंदी कर रहे थे, तो आतंकवादी अलग-अलग घरों में छिप गए और हम पर गोलीबारी की। 12 मई को हमें केलार के ऊंचे इलाकों में एक आतंकवादी समूह की संभावित मौजूदगी की सूचना मिली थी। 13 मई की सुबह कुछ हलचल का पता चलने पर हमारे दलों ने आतंकवादियों को चुनौती दी, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। हमारे दलों ने उन्हें मार गिराया।

तीन आतंकवादियों को मार गिराया

उन्होंने बताया कि इस समय हमारे सामने चुनौती थी कि हम आम ग्रामीणों को बचाएं। इसके बाद तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए छह आतंकवादियों में से एक शाहिद कुट्टे दो बड़े हमलों में शामिल था, जिसमें एक जर्मन पर्यटक पर हमला भी शामिल था। वह गतिविधियों को वित्तपोषित करने में भी शामिल था।

Next Story