
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नए अध्याय की शुरुआत!...
नए अध्याय की शुरुआत! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा

पटना। बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दें दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंप दिया। पिछले दिनों नीतीश राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
इस्तीफे का कारण
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार 16 मार्च 2026 को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। संवैधानिक नियमों के अनुसार, संसद के लिए चुने जाने के 14 दिनों के भीतर उन्हें राज्य विधानमंडल की सदस्यता छोड़नी होती है। जिसके तहत सदस्यता त्यागने के लिए आज आखिरी दिन था।
मुख्यमंत्री पद से भी दे सकते दें सकते है इस्तीफा
बता दें कि विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद उनके मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देने की प्रबल संभावना है। सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही मुख्यमंत्री का पद त्याग कर केंद्र की राजनीति (राज्यसभा) में अपनी नई भूमिका शुरू कर सकते हैं।




