
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारत-चीन के बीच नए...
भारत-चीन के बीच नए रिश्ते की शुरुआत! 5 साल बाद आज से दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू, पढ़ें पूरी खबर...

कोलकाता। आज की रात से भारत और चीन के बीच नई कूटनीतिक सफर की शुरुआत हो रही है। दरससल भारत और चीन के बीच आज से फिर सीधी उड़ानें शुरू हो रही हैं। आज यानी 26 अक्टूबर की रात 10 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट 6E1703 ग्वांगझोउ के लिए टेकऑफ करेगी। वहीं, 9 नवंबर से दिल्ली-ग्वांगझोउ रूट भी शुरू होगा। बता दें कि पांच साल बाद दोनों देशों के बीच एयर कनेक्टिविटी की औपचारिक वापसी हो रही है। इसे सिर्फ उड़ान के नजरिए से नहीं देखा जा रहा बल्कि, दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती से जोड़ा जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा था
दरअसल त्येनजिन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि सीधी उड़ानों की बहाली पर विचार विमर्श किया जा रहा है। बता दें कि जून 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद दोनों देशों के संबंध खराब हो गए थे। दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई थी। फिर अक्टूबर 2023 में डेपसांग और डेमचोक जैसे अंतिम विवादित बिंदुओं पर समझौता किया गया। इसके बाद कजान में मोदी-शी वार्ता में संबंध सुधार पर कई अहम फैसले लिए गए।
डायरेक्ट फ्लाइट से इन यात्रियों को होगा फायदा
भारत-चीन फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियोंऔर व्यापारियों को फायदा होगा। बिजनेस डेलीगेशन्स को सीधा रूट मिलेगा। चीन में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों का समय और पैसा दोनों बचेगा। इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं में भी सहूलियत होगी।
गौरतलब है कि एविएशन सेक्टर में सकारात्मक रिस्पॉन्स मिलने पर आने वाले महीनों में मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई से भी चीन के विभिन्न शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो सकती हैं।




