Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बंगाल का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं...पीएम मोदी ने ममता सरकार पर किया वार! बोले-जो नंदीग्राम में हुआ, वही भवानीपुर में होने जा रहा है

Shilpi Narayan
9 April 2026 12:33 PM IST
बंगाल का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं...पीएम मोदी ने ममता सरकार पर किया वार! बोले-जो नंदीग्राम में हुआ, वही भवानीपुर में होने जा रहा है
x
पीएम मोदी ने कहा कि पहले हल्दिया काम का केंद्र था, लेकिन टीएमसी शासन में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

मेदिनीपुर। पीएम नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तीन बड़ी रैलियां कर रहे हैं। बीते चुनाव में बीजेपी को बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में अच्छे नतीजे मिले हैं, ऐसे में पार्टी वहां अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। साथ ही टीएमसी के गढ़ों में भी घुसने की कोशिश कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मेदिनीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। पीएम ने कहा कि जिन्होंने बंगाल को लुटा सब का हिसाब होगा।

चुनाव में बंगाल की भलाई के लिए वोट दें

पीएम ने कहा कि यह चुनाव बंगाल की पुरानी शान वापस लाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह चुनाव विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है। इसका सबसे पहला और बड़ा कदम होगा इस निर्दयी सरकार को हटाना। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के कई राज्य तरक्की की राह पर चल रहे हैं, लेकिन टीएमसी की निर्दयी सरकार बंगाल को पीछे खींच रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल को फिर से गौरवशाली बनाने के लिए इस बार बदलाव जरूरी है। जनसभा में मौजूद लोगों से उन्होंने अपील की कि वे इस चुनाव में बंगाल की भलाई के लिए वोट दें।

बंगाल का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं

पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो हाल नंदीग्राम में किया था इस साल वही हाल भवानीपुर में होने जा रहा है। बंगाल का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि बंगाल की भव्यता को लौटाने का चुनाव है। इस बार निर्मम सरकार की विदाई होगी।

टीएमसी की राजनीति डर पर टिकी हुई

पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय में देश भर के लोग हल्दिया में काम करने आते थे। लेकिन आज हालात यह हैं कि खुद हल्दिया के युवा रोजगार की तलाश में अंडमान, ओडिशा और दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार के राज में सिर्फ घुसपैठियों घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फूली है। टीएमसी सरकार फर्जी दस्तावेज बनाने और गाय तस्करी का काम कर रही है। टीएमसी की राजनीति डर पर टिकी हुई है।

टीएमसी शासन में युवाओं को रोजगार नहीं मिला

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले हल्दिया काम का केंद्र था, लेकिन टीएमसी शासन में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। वे मजबूर होकर दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। पीएम ने जनसभा में लोगों से अपील की कि इस बार बंगाल को बदलने के लिए वोट दें ताकि युवाओं को अपने घर में ही रोजगार मिल सके और बंगाल फिर से प्रगति की राह पर आए।

Next Story