Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बड़ी लहर तो अभी आई भी नहीं है... ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, कहा-हमने अभी उन पर जोरदार हमला करना शुरू भी नहीं किया

Shilpi Narayan
2 March 2026 9:27 PM IST
बड़ी लहर तो अभी आई भी नहीं है... ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, कहा-हमने अभी उन पर जोरदार हमला करना शुरू भी नहीं किया
x

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में आई तबाही के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमने अभी उन पर जोरदार हमला करना शुरू भी नहीं किया है। बड़ी लहर तो अभी आई भी नहीं है। बड़ी लहर जल्द ही आने वाली है।

ईरान की जनता को संबोधित कर सकते हैं ट्रंप

मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुबह 11 बजे व्हाइट हाउस से ईरानी जनता को सीधे संबोधित कर सकते हैं। भारतीय समय के अनुसार रात 9.30 बजे ट्रंप का भाषण शुरू हो सकता है। वह पहले ही ईरान की जनता से बगावत की अपील कर चुके हैं।

खाड़ी देशों ने इटली से मदद मांगी

इटली की तरफ से बताया गया है कि खाड़ी देशों ने लॉजिस्टिक्स मदद और सप्लाई मांगी है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने बताया कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच लड़ाई में फंसे खाड़ी देशों से इटली को लॉजिस्टिक्स मदद और सप्लाई के लिए रिक्वेस्ट मिली हैं। रोम में एक पार्लियामेंट्री कमेटी को संबोधित करते हुए, तजानी ने यह भी कहा कि लेबनान, जॉर्डन और इलाके के दूसरे हिस्सों में तैनात इटली के सैनिक सुरक्षित हैं।

ईरान ने साइप्रस में धमकी दी

बता दें कि आईजीआरसी के कमांडर जब्बारी ने एक्स पर लिखा कि अमेरिकियों ने अपने ज्यादातर एयरक्राफ्ट साइप्रस में शिफ्ट कर दिए हैं। हम साइप्रस पर इतनी मिसाइलें दागेंगे कि उन्हें भी वहां से भागने पर मजबूर होना पड़ेगा। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज तक, हमने लगभग 3,000 पहली और दूसरी जेनरेशन की मिसाइलें और लगभग 10,000 ड्रोन लॉन्च किए हैं। आने वाले दिनों में, हम निश्चित रूप से तीसरी और चौथी जेनरेशन की मिसाइलें तैनात करेंगे।

Next Story