Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नीतीश कुमार के...
मुख्य समाचार
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया! कहा- बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण
Aryan
5 March 2026 5:28 PM IST

x
सोशल मीडिया पर अखिलेश ने लिखा कि यह बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण है। यह देखने में राजनीतिक अपहरण है, लेकिन दरअसल यह बिहार का आर्थिक अपहरण है
लखनऊ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव में नामांकन किया है, सीएम ने खुद ही राज्यसभा जाने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने इस सियासी हलचल को अपहरण और फिरौती से तुलना करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।
सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर अखिलेश ने लिखा कि यह बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! यह दिखने में राजनीतिक अपहरण है, लेकिन दरअसल ये बिहार का आर्थिक अपहरण है। भाजपा ने तो फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया है। अगला नंबर… समझदार के लिए इशारा काफी है।
Next Story




