Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बंगाल में भाजपा का मुंह मीठा नहीं होगा, दीदी हैं, दीदी रहेंगी! अखिलेश यादव ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी...

Anjali Tyagi
30 March 2026 4:33 PM IST
बंगाल में भाजपा का मुंह मीठा नहीं होगा, दीदी हैं, दीदी रहेंगी! अखिलेश यादव ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी...
x

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों पर है। जिसके चलते राजनीतिक गलियरारों में हलचल मची हुई है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी बंगाल में बुरी तरह हार रही है और दीदी ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगी। जिससे उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी सरकार पर हमला भी बोल दिया है।

क्या बोले अखिलेश यादव?

सपा मुखिय अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि- भाजपा बंगाल बुरी तरह हार रही है। प. बंगाल में भाजपा की स्थिति दिन-पर-दिन बद से बदतर होती जा रही है। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि भाजपा सम्मानजनक हार के लिए अपनी व्यवस्था कर रही है। यही इस चुनाव की विशिष्टता है। ये तबादले नहीं, चुनावी हेराफेरी है। भाजपा जिस बड़ी संख्या में बंगाल में पुलिस अधिकारियों और बीडीओ को बदल रही है, उससे ये बात साबित होती है कि बंगाल में भाजपा का मुंह मीठा नहीं होगा। दीदी हैं, दीदी रहेंगी!

Next Story