Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बीजेपी के हाथ में होगी बिहार की कमान! पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया ऑब्जर्वर, जानें कौन चुनेगा नया सीएम ?

Aryan
12 April 2026 4:36 PM IST
बीजेपी के हाथ में होगी बिहार की कमान! पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया ऑब्जर्वर, जानें कौन चुनेगा नया सीएम ?
x
14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।

पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमारके इस्तीफे के साथ ही प्रदेश में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा गरम है कि इस बार सत्ता की बागडोर सीधे बीजेपी के हाथों में होगी। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। मतलब अब बिहार के सीएम का चुनाव शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

बीजेपी के आलाकमान ने लिया यह फैसला

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी हाईकमान ने चौंकाने वाले फैसला लेते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के आलाकमान ने तय किया है कि बिहार का नया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में चुना जाएगा।

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

वहीं, बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक

जानकारी के मुताबिक, 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उनके कार्यकाल की अंतिम बैठक हो सकती है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रह सकते हैं।

Next Story