Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर! LPG समस्या पर अखिलेश यादव ने सरकार पर किया वार

Shilpi Narayan
11 March 2026 5:54 PM IST
खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर! LPG समस्या पर अखिलेश यादव ने सरकार पर किया वार
x

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में जारी जंग की वजह से अब भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। खास कर LPG के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। इस बीच विपक्ष सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। वहीं अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर वार किया है। उन्होंने कहा कि खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर!

मजबूरी के हिसाब से कई गुना तक दाम वसूले जा रहे हैं

अखिलेश ने आगे कहा कि सिलेंडर की लाइन में घंटों लगने के बाद जब ये बताया जा रहा है कि जब तक उपभोक्ता के पास DAC (Delivery Authentication Code) नंबर नहीं होगा तब तक गैस का सिलेंडर नहीं मिलेगा, तब जनता में रोष-आक्रोश तो जन्मेगा ही। जनता कह रही है अगर DAC के लिए गैस कंपनियों का सर्वर डाउन है तो हम क्या करें, सर्वर चलाना तो सरकार की ज़िम्मेदारी है। पुरानी पासबुक दिखाने के बहाने सिलेंडर न देना अमानवीय है क्योंकि बच्चे-बुजुर्ग घरों में भूखे हैं। ये सारा खेल कालाबाज़ारी करनेवाले भाजपाई खेल रहे हैं। ब्लैकमार्केट में मजबूरी के मारे लोगों से उनकी मजबूरी के हिसाब से कई गुना तक दाम वसूले जा रहे हैं।

भाजपा सरकार फेल हो गयी है

अखिलेश ने कहा कि कभी ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए जनता भटकी थी, अब खाने की गैस के सिलेंडर के लिए भटक रही है। भाजपा ने परिवारवालों को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया है। भाजपा सरकार फेल हो गयी है और भाजपाई नेता नदारद हैं। अब क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा या भाजपाई पंडाल-पंगत लगाकर भूखी जनता का पेट भरेंगे।

Next Story