Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सुहागरात मनाने से पहले ही दुल्हन लौटी मायके: ससुराल पहुंचकर 25 मिनट में तोड़ी शादी, दूल्हे ने कहा- मेरी इज्जत मिट्‌टी में मिला दी, जानें पूरा मामला

Aryan
2 Dec 2025 5:51 PM IST
सुहागरात मनाने से पहले ही दुल्हन लौटी मायके: ससुराल पहुंचकर 25 मिनट में तोड़ी शादी, दूल्हे ने कहा- मेरी इज्जत मिट्‌टी में मिला दी, जानें पूरा मामला
x
ससुराल में 25 मिनट बिताने के बाद दुल्हन पूजा ने ऐसा फैसला लिया कि सबको हैरान कर दिया।

देवरिया। यूपी के देवरिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल एक दुल्हन को अब अपनी करनी पर पछतावा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, दुल्हन ससुराल आने के 25 मिनट बाद ही मायके वापस लौट गई और दूल्हे के साथ रहने से मना कर दिया। ससुराल और मायके वालों को भी कारण समझ नहीं आया, कि आखिर दुल्हन ने ऐसा क्यों किया।

मायके वाले ने बेटी को ससुराल जाने के लिए मान-मनौवल किया

दुल्हन के मायके वाले उससे ससुराल जाने की मान-मनौवल करते रहे। बाद में दुल्हन को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने दूल्हे के पास फोन किया और कहा कि आओ मुझे ले जाओ। लेकिन दूल्हे ने कहा कि तुमने समाज में मेरे और मेरे परिवार की मान-मर्यादा मिट्टी में मिला दी है। अब कह रही हो कि घर ले लाओ। इस शादी में मेरे पांच लाख खर्च हो गए हैं, अब मैं तुम्हें घर नहीं ले आऊंगा।

दुल्हन को ससुरालवालों को व्यवहार पसंद नहीं आया

बता दें कि यह हैरान करने वाला मामला भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां सलेमपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की रहने वाली पूजा नाम की एक लड़की शादी के बाद बिदा हुई। लेकिन ससुराल में 25 मिनट बिताने के बाद दुल्हन पूजा ने ऐसा फैसला लिया कि सबको हैरान कर दिया। दुल्हन ने अपने ससुरालवालों से कहा कि उसे मायके जाना है। उसके बाद ससुरालवालों ने दुल्हन के माता-पिता से बात की। इस पर मायके वाले ससुराल पहुंचे। उन्होंने दुल्हन से मायके वापस चलने का कारण पूछा तो दुल्हन ने कहा कि उसे ससुरालवालों को व्यवहार पसंद नहीं आया। यहां के लोगों को बात करने का भी ढंग नहीं है। दुल्हन ने यह भी कहा कि उसे दूल्हा विशाल भी पसंद नहीं है।


Next Story