
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पुणे में इंद्रायणी नदी...
पुणे में इंद्रायणी नदी का पुल ढहने से दो लोगों की मौत, 32 घायल, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

पुणे। पुणे में इंद्रायणी नदी का पुल ढह गया है। किस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और रेस्क्यू टीम अभियान चलाकर लोगों की तलाश कर रही है। अभी तक पांच से छह लोगों को टीम ने रेस्क्यू कर लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश के लिए टीम प्रयास कर रही है।
10-15 लोगों के फंसे होने की आशंका
महाराष्ट्र के पुणे जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का एक पुल ढह गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 10-15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने बताया है कि हादसे में पांच से छह लोगों को बचा लिया गया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया
सीएम फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- पुणे जिले के इंदौरी में तलेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से हुए हादसे की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस घटना के संबंध में मैं संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार के लगातार संपर्क में हूं। चूंकि कुछ लोग बह गए हैं, इसलिए उनकी तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है। एनडीआरएफ को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। राहत कार्यों में तत्काल तेजी लाई गई है। अब तक छह लोगों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। 32 लोग घायल हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है।