Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज से संसद का बजट सत्र शुरू होगा, इन मुद्दों पर सत्र के दूसरे दिन हंगामे के आसार

Aryan
9 March 2026 9:50 AM IST
आज से संसद का बजट सत्र शुरू होगा, इन मुद्दों पर सत्र के दूसरे दिन हंगामे के आसार
x
विपक्ष का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह निराधार है और स्पीकर को इस पर स्पष्टीकरण और सबूत देना चाहिए।

नई दिल्ली। आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष द्वारा हंगामे की संभावना है। विपक्ष के लोगों ने पश्चिम एशिया के हालात और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का भी प्रस्ताव दे रखा है। इस मुद्दे पर भी खूब हंगामा हो सकता है। सत्र के पहले दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके लिए एनडीए और विपक्षी गठबंधन के दलों ने अपने सांसदों को उपस्थित रहने का व्हिप भी जारी किया है। हालांकि सरकार के संख्या बल के आधार पर विपक्ष का प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद नहीं है।

9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा

सोमवार से चलने वाला यह संसद बजट सत्र 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी पक्ष-विपक्ष में तकरार के आसार हैं। बजट सत्र के पहले चरण में 28 जनवरी से 13 फरवरी कार्यवाही चली थी। अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हमले से पश्चिम एशिया में उपजे संकट और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार को घेरने की भी तैयारी कर रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के मुद्दे को पूरे जोरशोर से उठाए जाने की संभावना है। विपक्ष ने कार्यवाही संचालन में स्पीकर पर विपक्ष के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया है। हालांकि, सरकार के पास 290 से अधिक सांसदों के समर्थन के कारण प्रस्ताव के पारित होने की उम्मीद नहीं है।

प्रश्नकाल के बाद 118 विपक्षी सांसदों की तरफ से स्पीकर को हटाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी

सत्र के पहले दिन लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद 118 विपक्षी सांसदों की तरफ से स्पीकर को हटाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। सरकार स्पीकर को पद से हटाने संबंधी प्रस्ताव पर बेहद कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में है। चर्चा में भाग लेने वाले सांसद और मंत्री कांग्रेस के संसदीय परंपराएं तोड़ने को मुद्दा बनाएंगे। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान के मामले में सरकार के रुख को देखते हुए तय माना जा रहा है कि इसे बड़ा मुद्दा बनाया जा सकता है। विपक्षी दलों का आरोप है कि उन्हें बहस के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाता और उनके नोटिसों को पक्षपातपूर्ण तरीके से स्वीकार नहीं किया जाता।

नरेंद्र मोदी मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार की तीखी आलोचना कर चुके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार की तीखी आलोचना कर चुके हैं। ऐसे में बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले चरण की तरह ही सरकार और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का गवाह बन सकता है। कांग्रेस का कहना है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के बोलने के लिए खड़े होने के दौरान अक्सर उनका माइक बंद कर दिया जाता है। विपक्ष ने स्पीकर के उस बयान पर भी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि महिला सांसद सदन में प्रधानमंत्री पर हमले की योजना बना रही थीं।

Next Story