Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! तेल संकट के बीच 40 पेट्रोकेमिकल पर Customs Duty हुई जीरो

Anjali Tyagi
2 April 2026 10:42 AM IST
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! तेल संकट के बीच 40 पेट्रोकेमिकल पर Customs Duty हुई जीरो
x

नई दिल्ली। इस समय देश में मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। बता दें कि देश में बारी मात्रा में तेल की कमी बनी हुई है। ऐसे में सरकार ने बड़ा आदेश दिया है। बता दें कि तेल संकट के बीच केंद्र सरकार ने 40 प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क (Customs Duty) को पूरी तरह से समाप्त यानी 0% कर दिया है। यह राहत 30 जून, 2026 तक प्रभावी रहेगी।

इन पर शून्‍य हुआ शुल्‍क

केमिकल्स: एनहाइड्रस अमोनिया, टोल्यून, स्टाइरीन, मेथनॉल और फिनोल.

इंडस्ट्रियल कच्‍चा माल: एसेटिक एसिड, प्यूरिफाइड टेरेफ्थैलिक एसिड (PTA), और एपॉक्सी रेजिन.

पॉलिमर: एथिलीन के पॉलिमर और विभिन्न प्रकार के फॉर्मल्डिहाइड.

40 से ज्यादा रसायनों पर शुल्क हुआ खत्म

जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक में कहा गया है कि करीब 40 तरह के पेट्रोकेमिकल कच्चे माल और मध्यवर्ती उत्पादों के आयात पर शुल्क खत्म कर दिया गया है। इसमें अमोनियम नाइट्रेट, मेथनॉल, फिनॉल, पीवीसी और पॉलीप्रोपाइलीन जैसे कई अहम रसायन शामिल हैं. सरकार का कहना है कि यह कदम आम जनता के हित में उठाया गया है, ताकि मौजूदा वैश्विक संकट के बीच उद्योगों को राहत मिल सके।

क्या है उद्देश्य

सरकार के इस आदेश का सीधे तौर पर लोगों को फायदा होगा। घरेलू उद्योगों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और बढ़ती लागत के दबाव को कम करना। इस फैसले से उद्योगों के लिए कच्चा माल सस्ता हो जाएगा, आपूर्ति की कमी दूर करने में मदद मिलेगी और उत्पादन लागत घटेगी. साथ ही महंगाई को नियंत्रित करने में भी सहारा मिलेगा। जिन रसायनों को छूट दी गई है, उनमें बुनियादी औद्योगिक रसायन शामिल हैं, जैसे मेथनॉल, एसीटिक अम्ल, फिनॉल, टोल्युइन और अमोनिया, जिनका उपयोग लगभग हर रसायन उद्योग में होता है।


Next Story