Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इस दिन से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा, जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन... सावधानी से लेकर प्लानिंग तक जान लें सभी कुछ

Anjali Tyagi
26 March 2026 7:00 PM IST
इस दिन से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा, जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन...  सावधानी से लेकर प्लानिंग तक जान लें सभी कुछ
x

देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। अगर आप भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री या यमुनोत्री के दर्शन का मन बना रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के पंजीकरण की व्यवस्था की है।

चारधाम यात्रा की कब-कब होगी

यात्रा की शुरुआत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा 19 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया) पर, केदारनाथ धाम की 22 अप्रैल 2026 मेंऔर बद्रीनाथ धाम की 23 अप्रैल 2026 में पूरे होने की संभावना है।

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क (Free) है।

- आधिकारिक वेबसाइट Tourist Care Uttarakhand पर जाकर 'Register/Login' करें।

- 'Tourist Care Uttarakhand' ऐप (Android/iOS) डाउनलोड करके पंजीकरण करें।

- अपने मोबाइल से +91-8394833833 पर "Yatra" लिखकर भेजें।

- ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून जैसे स्थानों पर बने काउंटरों पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है (ये काउंटर 15 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है)।

- आधार कार्ड (अनिवार्य), पासपोर्ट साइज फोटो और एक्टिव मोबाइल नंबर।

यात्रा की बनाएं पूरी प्लानिंग

चार धाममें सबसे ज्यादा जरूरी है यात्रा की पूरी प्लानिंग बनाना। यात्रा पारंपरिक रूप से घड़ी की दिशा में की जाती है: यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ। यह पूरी यात्रा में आमतौर पर 10-12 दिन का समय लगता है। होटल और हेलीकॉप्टर की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट IRCTC Heli Services (या उत्तराखंड पर्यटन की साइट) से ही करें।

बरतें सावधानियां

फेक वेबसाइटों से सावधान रहें; केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें, खासकर यदि आपको हृदय या सांस की समस्या है।


Next Story