
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- संविधान दिवस पर संसद...
संविधान दिवस पर संसद में उपराष्ट्रपति बोले- संविधान हमारे देश की आत्मा है...

नई दिल्ली। देश आज 76वां संविधान दिवस मना रहा है। संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में ये कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, तमाम केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों के सांसदों ने शिरकत की है। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा संविधान हमारे देश की आत्मा है।
क्या बोले उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे संविधान का प्रारूपण, उस पर बहस और उसे संविधान सभा में मां भारती के हमारे महान नेताओं द्वारा किया गया। यह स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हमारे लाखों देशवासियों के सामूहिक ज्ञान, त्याग और सपनों का प्रतीक है। महान विद्वानों, प्रारूप समिति और संविधान सभा के सदस्यों ने करोड़ों भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए गहन विचार प्रस्तुत किए। उनके निस्वार्थ योगदान ने आज भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया है। हमारा संविधान बुद्धि और जीवंत अनुभव, त्याग, आशाओं और आकांक्षाओं से निर्मित है। हमारे संविधान की आत्मा ने सिद्ध कर दिया है कि भारत एक है और सदैव एक रहेगा।




