Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर को PM मोदी जल्द ही दिखाएंगे हरी झंडी, मिलेंगी ये सुविधाएं

Aryan
1 Jan 2026 3:33 PM IST
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर को PM मोदी जल्द ही दिखाएंगे हरी झंडी, मिलेंगी ये सुविधाएं
x
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में एडवांस सेफ्टी सिस्टम लगे हैं।

नई दिल्ली। पीएम मोदी जल्द ही भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर क्लास ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह लॉन्च अगले 15-20 दिनों में होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, यह 18 या 19 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। नई ट्रेन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, पक्की तारीख अगले दो-तीन दिनों में बताई जाएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी

इस ट्रेन का किराया भी तय कर लिया गया है। 3rd AC का किराया खाने के साथ करीब 2,300 रुपये होगा। 2nd AC का किराया लगभग 3,000 रुपये और 1st AC का किराया करीब 3,600 रुपये रहने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी इसका किराया हवाई जहाज के किराए से काफी कम रखा गया है। गुवाहाटी से हावड़ा तक हवाई जहाज का किराया 6,000 से 8,000 रुपये के बीच आता है। वंदे भारत में 3rd AC का किराया खाने के साथ लगभग 2,300 रुपये, 2nd AC का लगभग 3,000 रुपये और 1st AC का लगभग 3,600 रुपये होगा। यह किराया आम आदमी को ध्यान में रखकर तय किया गया है।

ये है खूबियां

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में एडवांस सेफ्टी सिस्टम लगे हैं। इसका सस्पेंशन भी बेहतर है। यह एनर्जी एफिशिएंट है और इसका डिजाइन भी अधिक एरोडायनामिक है। लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और भरोसेमंद बनाने के लिए इसमें यात्रियों की सुविधाओं को भी अपग्रेड किया गया है।

Next Story