Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी सरबजीत सिंह को कोर्ट ने 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा, जानें कौन है सरबजीत

Shilpi Narayan
7 April 2026 3:39 PM IST
दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी सरबजीत सिंह को कोर्ट ने 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा, जानें कौन है सरबजीत
x

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। वहीं पुलिस अब इस मामले के पीछे किसी बड़ी साजिश या अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष की कार पर फेंकी स्याही

दरअसल, 6 अप्रैल को आरोपी सरबजीत सिंह अपनी सफेद टाटा सिएरा कार से दिल्ली विधानसभा के वीआईपी गेट नंबर-2 का बैरियर तोड़कर अंदर घुस गया था। आरोपी ने विधानसभा अध्यक्ष की कार पर स्याही फेंकी और वहां एक गुलदस्ता भी रखा। इसके बाद उसे उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

बता दें कि सरबजीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने दावा किया कि वह अपने 1 अप्रैल से लापता भांजे की तलाश में अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए वहां घुसा था। आरोपी के परिवार और भाई के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध प्रवेश और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Next Story