Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी SIR में दावे-आपत्तियों का समय 6 मार्च तक बढ़ा, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

Anjali Tyagi
6 Feb 2026 4:56 PM IST
यूपी SIR में दावे-आपत्तियों का समय 6 मार्च तक बढ़ा, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मतदाता अब 6 मार्च 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इससे पहले यह समय सीमा 6 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही थी।

फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन

उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची अब 10 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और किसी भी त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है।

क्या है वजह

जानकारी के मुताबिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है। अब तक लगभग 37.80 लाख आवेदन नाम जोड़ने (फॉर्म 6) के लिए प्राप्त हुए हैं।

2 करोड़ 37 लाख नोटिस चले गए

इसके साथ ही अभी तक 2 करोड़ 37 लाख नोटिस चले गए. 86 लाख 27 हजार मतदाता को दिए गए। 30 लाख 30 हजार मतदाता की सुनवाई भी हुई है. यानी 9.2 प्रतिशत की सुनवाई हुई। उन्होंने बताया कि पिछली सूची में 1 करोड़ 4 लाख वोटर्स की मैपिंग नहीं थी. 2 करोड़ 22 लाख वोटर्स में तार्किक विसंगति थी।

Next Story