Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में जनकपुरी की घटना से प्रशासन ने नहीं लिया सबक! रोहिणी में खुले नाले में गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत

Shilpi Narayan
10 Feb 2026 10:59 PM IST
दिल्ली में जनकपुरी की घटना से प्रशासन ने नहीं लिया सबक! रोहिणी में खुले नाले में गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत
x

नई दिल्ली। दिल्ली के जनकपुरी में हुई हालिया घटना के बाद आज फिर रोहिणी सेक्टर-32 में एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक खुले नाले में गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। साथ ही आम जनता के सुरक्षा के दावे के भी पोल खुल गए हैं।

बचाव टीमों ने बिरजू का शव किया बरामद

बता दें कि मृतक का नाम बिरजू कुमार था, जो बिहार का रहने वाला था और पेशे से मजदूर था। यह घटना रोहिणी सेक्टर-32 स्थित महाशक्ति काली मंदिर के पास हुई। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को शाम में सूचना मिली, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद दिल्ली पुलिस और बचाव टीमों ने बिरजू का शव बरामद किया।

मुख्य चिंताएं और संदर्भ

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला काफी समय से खुला था और वहां सुरक्षा के लिए कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए थे। इससे कुछ दिन पहले ही जनकपुरी में 25 वर्षीय कमल ध्यानी की दिल्ली जल बोर्ड के एक खुले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी।

नागरिक सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

बता दें कि बार-बार हो रहे इन हादसों ने दिल्ली के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनकपुरी मामले में पहले ही तीन अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।

Next Story