Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली-बेंगलुरु का महामुकाबला आज! जानें कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें फाइनल?

Anjali Tyagi
5 Feb 2026 5:30 PM IST
दिल्ली-बेंगलुरु का महामुकाबला आज! जानें कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देखें फाइनल?
x

नई दिल्ली। वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का खिताबी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज खेला जा रहा है। बता दें कि दिल्ली ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है. वहीं दूसरी तरफ, बेंगलुरु अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस महामुकाबले को आप मोबाइल और टीवी पर बिल्कुल फ्री में लाइव देख सकते हैं।

कब और कहां देखें मैच

बता दें कि मैच आज शाम 7:30 से शुरू होगा। जोकि बीसीए (BCA) स्टेडियम, कोटम्बी, वडोदरा में खेला जाएगा।

लाइव कैसे देखें?

आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। हालिया प्लेटफॉर्म विलय के बाद अब WPL के सभी मैच इसी ऐप पर स्ट्रीम किए जा रहे हैं। टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network (स्टार स्पोर्ट्स) के चैनलों पर किया जा रहा है। इसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 1 जैसे चैनल शामिल हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)- लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

Next Story