
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- डॉक्टर ने बेहोशी का...
डॉक्टर ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर मेड से किया बलात्कार, 14 महीने तक डराकर करता रहा यौन शोषण, पीड़िता ने दी यह धमकी...

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र से दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। दरअसल कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी डॉक्टर सुलेमान पर एक 21 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि दो साल पहले डॉक्टर ने उसे घरेलू काम के लिए नौकरी पर रखा था। लेकिन एक दिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने युवती को बेहोशी का इंजेक्शन देकर बलात्कार कर घटना की अश्लील वीडियो बना ली। इतना ही नहीं बाद में डॉक्टर आरोपी ने युवती को वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसका लगातार 14 महीने तक यौन शोषण करता है। वहीं, इस मामले में अबतक कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी दी है। जिसके बाद एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लिया है।
पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
दरअसल पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई थी, तो 6 मार्च को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद कुछ ही घंटों में छोड़ दिया था। न्याय न मिलने से निराश होकर युवती ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की धमकी दी। युवती ने इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। इस वीडियो के वायरल होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। इसलिए एसएसपी ने मामले की गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर जांच शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।
मजबूरी का उठाया फायदा
पीड़िता के मुताबिक, डॉक्टर सुलेमान ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसे अपने घर काम पर रखा था। एक दिन जब उसकी तबीयत खराब हुई, तो आरोपी ने उसे उपचार के बहाने बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन होश आने पर जब उसने डॉक्टर और उसकी पत्नी आबिदा से विरोध जताया, तो उन्होंने मोबाइल में बनी अश्लील वीडियो दिखाकर उसे चुप रहने को मजबूर कर दिया। इसके बाद वीडियो के नाम पर डराकर आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।




