
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- साल का पहला चंद्र...
साल का पहला चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3 बजे से 6:45 बजे तक रहेगा, होली कल

नई दिल्ली। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3:00 बजे से 6:45 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण को लेकर मंदिर के कपाट भी कुछ समय के लिए बंद किए जाएंगे। चंद्र ग्रहण को लेकर होली का एक दिन पहले सोमवार को जलाई गई। बुधवार को देश में रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। चंद्र ग्रहण को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण
मंगलवार को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है।यह भारत में पूर्ण रूप से नजर आएगा, इसलिए इससे जुड़े सभी नियम व सूतक काल प्रभावी होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है। ज्योतिषियों ने इसको लेकर विशेष सावधानी बरतने की बात कही है। उनका मानना है कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण का समय बेहद संवेदनशील और ऊर्जा परिवर्तन का काल माना जाता है। इस दौरान वातावरण में नकारात्मक प्रभाव बढ़ने की आशंका जताई जाती है, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान भोजन करना वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि ग्रहण के समय वातावरण में सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या बढ़ जाती है, जिससे भोजन दूषित हो सकता है।
ग्रहण काल में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए
ग्रहण शुरू होने से पहले भोजन में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं, जिससे उसकी पवित्रता बनी रहे। ग्रहण काल में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए और घर के मंदिर को साफ कपड़े, विशेषकर लाल या पीले वस्त्र से आच्छादित कर देना उचित माना जाता है। मान्यता है कि इस समय तुलसी, पीपल और बरगद जैसे पवित्र वृक्षों को भी नहीं छूना चाहिए क्योंकि इसे अशुभ प्रभाव का कारण माना जाता है। ग्रहण के दिन सकारात्मक वातावरण बनाए रखना जरूरी है, इसलिए नकारात्मक सोच या कटु वचन बोलने वाले लोगों से दूरी रखना बेहतर माना गया है।
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक चलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि, चंद्र ग्रहण सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश देखा जाएगा। यहां के तेजू नगर में चंद्रोदय शाम 5 बजकर 3 मिनट पर है। ऐसे में पहले आज चंद्र ग्रहण यहां देखा जा सकेगा।




