Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

संसद के बजट सत्र का पहला चरण 9 मार्च तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी

Shilpi Narayan
13 Feb 2026 12:54 PM IST
संसद के बजट सत्र का पहला चरण 9 मार्च तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी
x

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज समापन हो गया है। लोकसभा की कार्यवाही को हंगामे के बाद स्थगित कर दिया गया है। अब सदन बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए 9 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे फिर से चलेगा।

हंगामे के बीच स्थगित

सदन की शुरुआत आज हंगामेदार रही। विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की, जिसके कारण कार्यवाही पहले 12 बजे तक और फिर 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान चर्चा जारी रही। हालांकि, ऊपरी सदन को भी आज ही अवकाश के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। वहीं इस तीन सप्ताह के अवकाश के दौरान संसद की स्थायी समितियां (Standing Committees) विभिन्न मंत्रालयों के बजट आवंटन और अनुदान मांगों की जांच करेंगी।

Next Story