
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- थोड़ी देर में लगेगा...
थोड़ी देर में लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

नई दिल्ली। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है। इसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जा रहा है, जिसमें चंद्रमा सूर्य के बीच के हिस्से को ढक लेता है और किनारे एक चमकदार छल्ले की तरह दिखाई देते हैं। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत इसके छाया क्षेत्र से पूरी तरह बाहर है, इसलिए देश के किसी भी हिस्से में यह नजर नहीं आएगा।
सूतक काल
चूंकि ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है, इसलिए यहां सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिर बंद होने या अन्य कार्यों पर रोक जैसी पाबंदियां लागू नहीं होंगी।
ग्रहण का समय
हालांकि यह भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन ज्योतिषीय गणना और अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार इसकी अवधि इस प्रकार है:
शुरुआत
इसकी दोपहर 3:26बजे शुरू होगा। इसका अधिकतम प्रभाव शाम 5:40 PM के आसपास रहेगा। साथ ही इसकी समाप्ति शाम 7:57 होगी।
कहां दिखेगा
यह मुख्य रूप से अंटार्कटिका में दिखाई देगा। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, चिली, अर्जेंटीना, तंजानिया और मॉरीशस जैसे दक्षिणी गोलार्ध के देशों में आंशिक ग्रहण देखा जा सकेगा।




