Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

देश में गैस की किल्लत से बिगड़ सकता है फास्टफूड का जायका, KFC से लेकर McDonald’s होंगे प्रभावित...

Aryan
11 March 2026 8:30 PM IST
देश में गैस की किल्लत से बिगड़ सकता है फास्टफूड का जायका, KFC से लेकर McDonald’s होंगे प्रभावित...
x
यदि कमर्शियल LPG की कमी अथवा कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती है तो पूरा सेक्टर प्रभावित हो सकता है। इससे QSR रेस्टोरेंट पर अधिक असर होगा।

नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से अब फास्ट फूड का जायका भी बिगड़ सकता है। दरअसल देश में कमर्शियल LPG की सप्लाई प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार, यदि LPG की कमी इसी तरह बनी रहेगी तो क्विक सर्विस रेस्टोरेंट कंपनियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस वजह से रेस्टोरेंट्स की लागत बढ़ सकती है। इतना ही नहीं खाना भी महंगा हो सकता है एवं मेन्यू में बदलाव होने की भी संभावना है। इन रेस्टोरेंट्स में KFC, Burger King, Pizza Hut, McDonald और Domino’s जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

QSR रेस्टोरेंट पर असर पड़ने की आशंका

दरअसल बड़े रेस्टोरेंट चेन के पास छोटे ढाबों या रेस्टोरेंट की तुलना में बेहतर सप्लाई व्यवस्था होती है, लेकिन यदि कमर्शियल LPG की कमी अथवा कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती है तो पूरा सेक्टर प्रभावित हो सकता है। इससे QSR रेस्टोरेंट पर अधिक असर होगा। इन कंपनियों के देशभर में सैकड़ों आउटलेट हैं और इन्हें किचन और मेन्यू को नियमित बनाए रखने के लिए LPG की लगातार सप्लाई चाहिए होती है।

फास्ट फूड हो सकता है महंगा

जानकारी के मुताबिक, यदि इसी तरह LPG की कमी जारी रहती है तो कंपनियों को अधिक ईंधन लागत खुद उठानी पड़ सकती है या फिर मेन्यू के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं। अधिकांश QSR चेन में करीब 60-65% खाना LPG पर ही बनाया जाता है और आम तौर पर सभी कंपनियां 1 से 2 हफ्ते का गैस स्टॉक रखती हैं। यदि केवल 5 दिन भी LPG सिलेंडर उपलब्ध नहीं होता, तो एक स्टोर की कमाई करीब 6% तक घट सकती है।

गैस पर निर्भरता

भारत के फास्ट-फूड उद्योग में फ्रायर, ग्रिल, ओवन के बाद सबसे अधिक तेज किचन मशीनों के लिए LPG का इस्तेमाल होता है। दरअसल सरकार की नीति में घरों को LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी गई है, इसलिए कमी होने पर सबसे पहले असर कमर्शियल यूजर्स पर ही पड़ता है।


Next Story