
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सरकार नहीं चाहती कि...
सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष बाहर से आने वाले लोगों से मिले...पुतिन के भारत दौरे पर राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत दौरे पर बृहस्पतिवार शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं। पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में भव्य तैयारियां की गई हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय दौरे पर भारत आने वाले हैं। पुतिन के दौरे को लेकर राजधानी दिल्ली में भव्य तैयारियां की गई हैं साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुतिन के भारत दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है।
यह एक परंपरा रही है
राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर यह एक परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह LoP से मिलता है। ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था। यह एक परंपरा रही है। लेकिन आजकल, विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं, तो सरकार उन्हें LoP से न मिलने की सलाह देती है। यह उनकी पॉलिसी है और वे हमेशा ऐसा करते हैं।
यह सिर्फ सरकार नहीं करती है
रूसी राष्ट्रपति के दौरे पर उन्होंने आगे कहा कि हमारे सभी के साथ रिश्ते हैं। LoP एक अलग नजरिया देते हैं। हम भी भारत को रिप्रेजेंट करते हैं। यह सिर्फ सरकार नहीं करती है। सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष बाहर से आने वाले लोगों से मिले। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं। यह उनकी इनसिक्योरिटी है।




