Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली की जनता को सरकार ने दिया 400 ईवी बसों की सौगात, जानें कितने हजार करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे

Varta24 Desk
2 May 2025 2:48 PM IST
दिल्ली की जनता को सरकार ने दिया 400 ईवी बसों की सौगात, जानें कितने हजार करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे
x
साल के अंत तक और 2080 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारी जाएंगी।

नई दिल्ली। दिल्ली में बस की यात्रा करने वाले के लिए सरकार ने खास तोहफा दिया है। दिल्ली सरकार ने यहां 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाया है। दक्षिणी दिल्ली में सेवा नगर स्थित कुशक नाला डिपो में आज दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) इंटरकनेक्टर योजना का केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुभारंभ किया।

दिल्ली की जनता का जताया आभार

वहीं इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रही, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा की सरकार चुनने के लिए दिल्ली की जनता का आभार जताया। उन्होंने इस दौरान कहा कि आपकी वजह से ही आज दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहन उतर पाए हैं।

9000 करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर किए जाएंगे विकसित

हालांकि सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस साल के अंत तक और 2080 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारी जाएंगी। अगले साल तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सारे व्हीकल शत प्रतिशत कर दिए जाएंगे। पब्लिक और प्राइवेट तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 9000 करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे।

बता दें कि इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, परिवहन मंत्री डा. पंकज सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद रामवीर सिंह बिधूडी, बांसुरी स्वराज और अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Story