Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सरकार ने दी राहत भरी...
मुख्य समाचार
सरकार ने दी राहत भरी खबर! LPG का एक जहाज कल मुंबई पहुंचेगा
Anjali Tyagi
30 March 2026 4:03 PM IST

x
नई दिल्ली। इस समय देश में गैस और तेल संकट से लोग परेशान हैं। ऐसे में सरकार ने एक भरी खबर देते हुए बताया है कि कल LPG से भरा एक बड़ा जहाज मुंबई पहुंचेगा। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज में जहाजों के फंसे होने के कारण देश के कई हिस्सों में गैस की किल्लत देखी जा रही थी। इस आपूर्ति से राहत मिलने की उम्मीद है।
कितनी गैस लेकर आ रहा टैंकर
मुंबई आने वाले इस टैंकर का नाम BW TYR है। दो टैंकर (BW TYR और BW ELM) मिलकर लगभग 94,000 मीट्रिक टन LPG ला रहे हैं।
अन्य जहाज
दूसरा जहाज 'BW ELM' 1 अप्रैल 2026 को न्यू मंगलौर बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है। इन जहाजों को खाड़ी क्षेत्र से सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
Next Story




